-
Q1. दो या दो से अधिक पदार्थ जिन्हें मिश्रित किया जाए और प्रत्येक पदार्थ अपने गुणधर्म बनाए रखे, वे मिलकर क्या कहलाते हैं?
-
Q2. किसी मिश्रण को बनाने वाले अलग-अलग पदार्थ क्या कहलाते हैं?
-
Q3. वे मिश्रण जिनमें विभिन्न घटक आँखों से अथवा आवर्धक यंत्र से सरलता से दिखाई देते हैं, क्या कहलाते हैं?
-
Q4. वह मिश्रण जिसमें घटक समान रूप से वितरित होते हैं और सूक्ष्मदर्शी (microscope) से भी अलग-अलग नहीं देखे जा सकते, क्या कहलाता है?
-
Q5. वह शुद्ध पदार्थ जिसे और सरल पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता, क्या कहलाता है?
-
Q6. वे पदार्थ जो विभिन्न तत्वों के एक निश्चित अनुपात में रासायनिक रूप से संयोजित होने से बनते हैं और पूर्णतः नया पदार्थ होते हैं, क्या कहलाते हैं?
-
Q7. क्रियाकलाप 8.1 में पेट्री डिश में रखा चूने का जल कुछ समय बाद दूधिया हो जाता है। यह वायु में किस गैस की उपस्थिति की पुष्टि करता है?
-
Q8. क्रियाकलाप 8.3 में जब एक जलती मोमबत्ती गैस से भरी एक परखनली के मुँह के पास लाई जाती है तो ‘फट’ की ध्वनि सुनाई देती है। इस परखनली की गैस है
-
Q9. स्टेनलेस स्टील, पीतल और काँसा किसके उदाहरण हैं?
-
Q10. प्रत्येक तत्व किस प्रकार के समान कणों से निर्मित होता है?
-
Q11. वर्तमान में ज्ञात तत्वों की कुल संख्या है
-
Q12. जल में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के परमाणुओं की संख्या का अनुपात है
-
Q13. वायु का लगभग 78 प्रतिशत भाग कौन-सी गैस होती है जो दहन में सहायक नहीं है?
-
Q14. क्रियाकलाप 8.5 में लौह चूर्ण व सल्फर चूर्ण के मिश्रण को गरम करने पर बनने वाला काला द्रव्यमान है
-
Q15. जब कोई वैज्ञानिक किसी पदार्थ को शुद्ध कहता है तो उसका तात्पर्य है कि वह पदार्थ